रमज़ानुल मुबारक के आखिरी जुमे को इमाम ख़ुमैनी के फरमान पर क़ुद्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर वडोदरा के हुसैनी इमामबाड़ा वक्फ हकीम साहब नागरवाड़ा में नमाजे जुमा के बाद फिलिस्तीन के समर्थन और इस्राईल के अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन से पहले हुज्जतुल इस्लाम मौलाना ज़िया अब्बास नकवी ने फिलिस्तीन के इतिहास पर तफ्सील से चर्चा की । इस मौके पर मौलाना ज़हीर अब्बास, अकबर रिज़वी, मुजफ्फर अली, राजू रिज़वी और साजिद ज़ैदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
5 अप्रैल 2024 - 12:21
समाचार कोड: 1449200